Looks like you've blocked notifications!

10 किलो अवैध गांजा सहित पति पत्नी गिरफ्तार

जयपुर। शिप्रापथ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रीको एरिया इलाके में 10 किलो अवैध गांजे सहित दंपति को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त मानसरोवर के निर्देश के बाद की गई कार्रवाई में पुलिस ने रीको एरिया में नाकाबंदी शुरू की। मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर पुलिस ने महिला और बच्चे के साथ आ रहे एक बाइक सवार युवक को रोककर तलाशी ली। पुलिस ने इनके पास से दस किलो अवैध गांजा बरामद किया है। जिसके बाद पुलिस ने मुहाना थाने के मदरामपुरा स्थित सांसियों की ढाणी निवासी 22 वर्षीय महेश सांसी पुत्र कालूराम, सुबीता पत्नी महेश सांसी को गिरफ्तार कर लिया।
Share this article