जयपुर। नगर निगम के महापौर अशोक लाहोटी के सांगानेर दौरे के दौरान अस्थायी अतिक्रमणों को हटाने के संबंध में दिये गए निर्देशों पर मंगलवार को सांगानेर जोन की सतर्कता शाखा के अस्थायी अतिक्रमण दस्ते द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सांगानेर कस्बे में सरकारी रोड पर अतिक्रमण कर बैठे 70 अतिक्रमियों को समझाइश कर हटवा कर दोनों तरफ सरकारी रोड व आस-पास के आवागमन स्थल को पूर्ण रूप से खाली कराया गया।