जयपुर। आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में आज TEDxIIHMRU का तीसरा संस्करण आयोजित हुआ। स्वास्थ्य सेवा-केंद्रित आईआईएचएमआर स्टार्टअप्स द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का विषय “स्मॉल स्पार्क्स, बिग शिफ्ट्स” था। इस सत्र में अलग-अलग क्षेत्रों के कई प्रसिद्ध वक्ताओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा के विशेषज्ञ डॉ. आनंद बंग, इम्यूनील थेरेप्यूटिक्स के सीईओ अमित मुकीम, कैंपस फंड की सुश्री ऋचा बाजपेयी, नवप्रवर्तक श्री प्रवीण श्रीवत्स, और आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पीयूष मजूमदार जैसे दूरदर्शी व्यक्तित्वों ने अपने विचार रखे। आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. पीआर सोडानी ने कहा कि हमें खुशी है कि TEDxIIHMRU 2025 की थीम 'छोटी चिंगारी, बड़े बदलाव' है। उन्होंने कहा कि छोटे विचार भी बड़े बदलाव ला सकते हैं। आईआईएचएमआर फ़ाउंडेशन की डायरेक्टर सुश्री यामिनी अग्रवाल ने कहा कि यह मंच युवा सोच को प्रोत्साहित करता है। पूरे कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं। आरजे दामिनी, आरजे रोहित, शुभंकर शर्मा और अन्य कलाकारों की प्रस्तुतियों ने इस आयोजन में और भी जोश भर दिया।