Looks like you've blocked notifications!

 पी.आर.टी टीम का दौरा 6 से

बीकानेर। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् की चार सदस्यीय टीम आगामी 6 से 9 सितम्बर तक वेटरनरी विश्वविद्यालय को अधिस्वीकरण की समकक्ष समीक्षा के लिए बीकानेर पहुचेगी। नई दिल्ली से आने वाली समकक्ष समीक्षा समिति (पीयर रिव्यू कमेटी) में सरदार वल्लभभई पटेल कृषि एवं तकनीकी विश्वविद्यालय, मेरठ के कुलपति प्रो. गयाप्रसाद, भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान, इज्जतनगर के संयुक्त निदेशक डॉ. वी.के. गुप्ता, वेटरनरी कॉलेज, मथुरा के डीन डॉ. एस.के. गर्ग और वेटरनरी कॉलेज, नामाक्कल (तमिलनाडु) के डीन डॉ. एल. गुनाशीलन शामिल हैं।
Share this article