Looks like you've blocked notifications!

गंदगी के लिए टीचर होंगे जिम्मेदार

आगरा। स्कूलों में गंदगी को लेकर सरकार बेहद संजीदा है। अगर स्कूल में गंदगी मिलती है तो टीचर ही इसके लिए जिम्मेदार माने जाएंगे। बकायदा इसके लिए जिले में शिक्षा अधिकारियों ने दिशा निर्देश जारी कर दिए गए है। साफ तौर पर निर्देश में कहा गया है कि स्कूल परिसर,कक्षा,रसोई सभी में सफाई व्यवस्था दुरस्त होनी चाहिए। वहीं लापरवाही बरतने वाले प्रधानाचार्य को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। आगरा: परिषदीय और माध्यमिक स्कूलों में स्वच्छता को लेकर सरकार गंभीर है। अगर स्कूलों में गंदगी मिली तो गुरुजी भी जिम्मेदार माने जाएंगे। सफाई कर्मी के सफाई न करने की सूचना और शिकायत की जिम्मेदारी शिक्षकों की है। इसलिए लापरवाही मानते हुए संबंधित शिक्षकों के खिलाफ चेतावनी, स्पष्टीकरण और निलंबन जैसी कार्रवाई की जाएगी। परिषदीय स्कूलों में साफ-सफाई का अभाव बना रहता है। भाजपा सरकार का स्वच्छता पर विशेष ध्यान है। इसलिए बेसिक शिक्षा विभाग के अफसर भी स्वच्छता को प्राथमिकता दे रहे हैं। एबीएसए राजेश चौधरी ने बताया कि सत्र संचालन से पहले स्कूल परिसर, रसोई, क्लास रूम आदि की सफाई के निर्देश दिए हैं। यूं तो स्कूलों में सफाई करने की जिम्मेदारी सफाई कर्मचारी की है। वह कार्य करने आया या नहीं, यह बताने की जिम्मेदारी हेडमास्टर और शिक्षकों की है। वे प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी, बीडीओ और एबीएसए को इसकी सूचना दें लेकिन व्यावहारिक तौर पर ऐसा होता नहीं है। सफाई कर्मचारी का प्रधान से तालमेल होता है, इसलिए वह अपनी सहूलियत के अनुसार स्कूल की सफाई करता अगर स्कूल में दो-तीन बार गंदगी मिलती है तो शिक्षकों पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। -माध्यमिक स्कूलों में स्वच्छता पर फोकस रखने के निर्देश दिए गए हैं। गंदगी मिलने पर स्कूलों के प्रधानाचार्यो को चेतावनी दी जाएगी।
Share this article