Looks like you've blocked notifications!

शिक्षक ने बेरहमी से की छात्र की पिटाई, अस्पताल में भर्ती

बदायूं। एक तरफ जहां स्कूल को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है वहीं दूसरी तरफ स्कूल के ही टीचर बच्चों की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। मामला नेशनल पब्लिक स्कूल अलापुर जिला बदायूं का है। जहां टीचर अतुल सक्सेना ने बच्चे की टेस्ट में गलती होने की वजह से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे उस बच्चे के कान का पर्दा तक फट गया।जब यह बात बच्चे के पिता ने सुनी तो वह तत्काल स्कूल पहुंचे और वहां से अपने बच्चे को लेकर अस्पताल आए। जहां डॉक्टर ने उसका चैक-अप करके बताया कि उसके कान के पर्दे में चोट लगने से छेद हो गया है। वहीं स्कूल के मैनेजर भी मौके पर पहुंचे गए और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।
Share this article