जोधपुर। अब राजस्थान के जोधपुर में प्रसिद्ध ‘कडक़नाथ’ मुर्गे के अंडे लोगों की टीबी के कीटाणुओं को दूर करेगा। बशर्ते इसके लिए आपको जोधपुर के फादर जोस मथायस से संपर्क साधना होगा। कडक़नाथ यानि कालीमासी की खूबियों के चलते अब इन्हे राजस्थान के जोधपुर में लाकर पाला जा रहा है। कालीमासी का चटखदार काला रंग, लजीज स्वाद और औषधीय गुणों को अब मारवाड़ में पसंद किया जाने लगा है। जोधपुर में रहने वाले फादर जोस मथायस अब उन लोगों को कडक़नाथ के अंडे देंगे जिन्हें बीमारी ने जकड रखा है। अपने घर पर कडक़नाथ मुर्गे की नस्ल के दो जोड़े पाल रखे है और अब वो चाहते है कि लोगों इस बात की जानकारी मिले कि कडक़नाथ के अंडे और मांस दवा के रूप में काम आते है और विशेषकर ह्रदय व डायबिटीज रोगियों के लिए कडक़नाथ को उत्तम आहार माना गया है। कडक़नाथ को कालीमासी भी कहा जाता है, क्योंकि इसका मांस, चोंच, कलंगी, जुबान, टांगे, नाखून, चमड़ी सभी काली होती है। इसमें प्रोटीन की प्रचूर मात्रा होती है जबकि वसा न्यूनतम मात्रा में होता है। इसे औषधीय गुणों वाला माना जाता है। घर के चिराग को बचाएगा कडक़नाथजोधपुर में पत्थर खनन के कारण यहां काम करने वाले मजदूरों को टीबी की बीमारी जकड़ लेती है। इस बीमारी के कारण हजारों घर उजड़ गए लेकिन अब कडक़नाथ टीबी के कीटाणुओं को दूर करेगा। जोस मथायस बताते है कि उन्होंने यहां ऐसे मरीजों को दम तोड़ते हुए देखा है लेकिन अब कडक़नाथ लोगों को जिंदगी देगा। इसके लिये घर में ही कालीमासी को पाल रहा हूं और लोगों के दर्द को कम करना चाहता हूं। नर्सों से क्या कहती थी अम्मा!दिया ऑफर...