Looks like you've blocked notifications!

शहादत देने वाले जांबाजों से प्रेरणा ले - पुलिस महानिदेशक

जयपुर। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक पुलिस ओपी. गल्होत्रा ने 59 वें पुलिस शहीद दिवस समारोह के अवसर पर पुलिस के अमर शहीदों की शहादत को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीदों के परिजनों के प्रति भी श्रद्धभाव व्यक्त किया। गल्होत्रा ने राजस्थान पुलिस अकादमी में आयोजित शहीद दिवस समारोह में कहा कि राजस्थान पुलिस के जवानों ने अपनी गौरवशाली परम्पराओं को निभाते हुए सदैव त्याग और कर्तव्यपरायणता की भावना से कार्य किया है। अपने ध्येय वाक्य सेवार्थ कटिबद्धता को चरितार्थ करते हुए अपने दायित्वों को निभाया है और कठिन परिस्थितियों में सर्वस्व बलिदान भी किया है। उन्होंने देश सेवा के लिये त्याग एवं बलिदान की मिसाल कायम करने वाले जांबाज सिपाहियों से प्रेरणा लेने का आव्हान किया। उन्होंने ने बताया कि 21 अक्टूबर 1959 को सी.आर.पी.एफ. के पुलिस अधिकारी श्री करम सिंह के नेतृत्व में 20 जवानों की पुलिस टोली पर हॉट स्प्रिंग्स, लद्दाख में 16,000 फीट की ऊँचाई पर विषम परिस्थितियों में गश्त के दौरान चीन की सेना द्वारा घात लगाकर हमला किया गया। इस आक्रमण में पुलिस के 10 जवान वीर गति को प्राप्त हुए।
Share this article