Looks like you've blocked notifications!

डिजीटल भुगतान कर उठाएं योजना का लाभ - उपायुक्त

करनाल। उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ ने लोगों से आह्वान किया है कि वे केंद्र सरकार की डिजीटल भुगतान की ईनामी योजना का पूरा लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि ये योजनाएं कैशलेस योजना को प्रोत्साहन देने की दिशा में शुरू की गई है। जिसमें लकी ग्राहक और डिजीटल व्यापार नाम की योजनाएं शामिल है। उन्होंने कहा कि इसके तहत 50 रुपए से तीन हजार रुपए तक के छोटे लेनदेन को कवर किया जाएगा और उपरोक्त योजनाओं का लकी ड्राॅ निकालकर ग्राहकों और व्यापारियों केा 340 करोड़ रुपए के पुरस्कार दिए जाएंगे। साथ ही उन्होंने सरकारी कर्मचारियों या अधिकारियों की ओर से रिश्वत मांगे जाने पर टोल फ्री नंबर 1064 और 1800-180-2022 पर जानकारी देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। साथ ही बराड़ ने सीएम विंडो पर जिले से आई 4385 शिकायतों में से 4005 का निपटारा करने की बात भी कही।
Share this article