Looks like you've blocked notifications!

भामाशाहों के सहयोग से प्राथमिक विद्यालय भांची में स्वेटर का वितरण किया

टोंक। मकर संक्रांति पर दान की विशेष महता को देखते हुए राजकीय प्राथमिक विद्यालय भांची बैरवा ढाणी टोंक मे बच्चों को भामाशाह के सहयोग से आज सर्दी में स्वेटर वितरण किए गए है, जिससे बच्चों को सर्दी में स्कूल आते-जाते राहत मिल सकेगी। संस्था प्रधान रामजीलाल ने बताया कि हमारे स्कूल के मेहनती शिक्षक रजत शर्मा ने भामाशाह प्रेरक बाबूलाल बैरवा पूर्व स्टाफ साथी अध्यापक से बात की जिस पर भामाशाह प्रेरक पूर्व सहपाठी बाबूलाल बैरवा के प्रयास से भामाशाह महेंद्र बैरवा अध्यापक सेवानिवृत्त भांची के द्वारा सभी बच्चों को स्वेटर का वितरण किया।
Share this article