Looks like you've blocked notifications!

मुस्कान फाउंडेशन की और से बच्चो को स्वेटर वितरित

भीलवाडा। मुस्कान फाउण्डेशन की और से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कंवलियास में 48 एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बनकाखेड़ा में 147 बच्चों को स्वेटर वितरित किये गये। संस्था के अध्यक्ष जय गुरनानी ने बताया कि ’विद्या परम बलम सेवा के तहत दिन प्रतिदिन बढ़ती सर्दी को देखते हुए सरकारी स्कूलों के जरूरत मंद छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित किये। छात्र-छात्राओं ने मौके पर ही स्वेटर पहनकर प्रसन्नता जाहिर की। इस अवसर पर दीपक केसवानी, दीपक मेहता,मोहित संगतानी,हिमंाशु,अमीत वर्मा सहित मुस्कान फाउंडेशन के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Share this article