चित्तौडग़ढ़। जिले के कपासन थाना क्षेत्र के सिंधियों का खेड़ा (रघुनाथपुरा) गांव के कब्रिस्तान के पास संदिग्ध लावारिस विस्फोटक मिला है। सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। जानकारी के अनुसार रास्ते से गुजर रहे लोगों ने जब दो संदिग्ध बैग देखे, जिसमें विस्फोटक जैसा पदार्थ होने पर लोगों ने इसकी सूचना कपासन थाना पुलिस ने दी। पुलिस के एएसआई इकबाल खां, हेडकांस्टेबल रईश मोहम्मद सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और संदिग्ध विस्फोटक के बैग जब्त किए।दोनों बैग में मिले संदिग्ध प्रदार्थ पर डेंजर एक्सप्लोसिव लिखा हुआ था। प्रत्येक केप्सूल पर दो किलो 78 ग्राम वजन लिखा हुआ हैं। एक बैग को खोलने पर उसमें 9 केप्सूल निकले हैं। संदिग्ध विस्फोटक को पुलिस ने जब्त कर थाने ले गई। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध विस्फोटक पदार्थ की जांच एक्सपर्ट बुलाकर करवाई जाएगी।