Looks like you've blocked notifications!

UP में तेज धूप निकलने से तापमान में हुआ इजाफा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य हिस्सों में मंगलवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अब सुबह शाम ही ठंड का असर रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने का अनुमान है।उप्र मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलेगी और तेज हवाओं पर भी ब्रेक लगने की संभावना है। तापमान में सप्ताह के अंत तक दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि होने का अनुमान है।मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री, कानपुर का 16 डिग्री, इलाहाबाद का 14 डिग्री और झांसी का 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।-आईएएनएस
Share this article