Looks like you've blocked notifications!

ग्रीष्मकालीन क्रिकेट प्रतिभा खोज शिविर एक मई से

बीकानेर। राजस्थान क्रिकेट संघ के तत्वाधान में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन प्रतिभा खोज शिविर अंडर 14, अंडर 16, अंडर 19 खिलाड़ियों के लिए आगामी एक मई से सादुल क्लब मैदान पर आयोजित किया जाएगा। संघ के संयुक्त सचिव अनिल सिडाना के अनुसार भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित समय में फॉर्म भरकर 28 अप्रैल तक जमा करवा सकते हैं। अनिल सिडाना ने बताया कि जनवरी में खेली गई सीनियर प्रतियोगिता के आधार पर चयनित 25 खिलाड़ियों का गहन प्रशिक्षण शिविर 5 मई से आयोजित किया जाएगा चयनित टीम मई में आयोजित होने वाली कॉल्विन शील्ड में भाग लेगी।
Share this article