Looks like you've blocked notifications!

कठिन संघर्ष से ही जीवन में मिलती है सफलता-सीएम योगी आदित्यनाथ

रोहतक। यूपी के सीएम गुरूवार को रोहतक में थे। उन्होंने यहां अस्थल बोहर स्थित बाबा मस्तनाथ मठ में नैतिक मूल्य एवं चरित्र निर्माण विषय पर हुए सेमीनार को संबोधित किया। इस सेमीनार के दौरान उन्होंने जीवन में कठिन संघर्ष किए जाने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि जीवन में संघर्ष करना होगा और संघर्षों से पलायन करने की प्रवृत्ति से तौबा करना होगा। उन्होंने भारत में अनेकता में एकता का जिक्र खास तौर पर किया और कहा कि यही भारत की विशेषता है। यूपी के सीएम ने अगर सकारात्मक दृष्टिकोण से कार्य किया जाए तो सफलता का प्रतिशत भी बढ़ जाता है। जीवन में सकारात्मकता के महत्व को बताते हुए उन्होंने कहा कि अगर व्यक्ति सकारात्मक सोच के साथ कार्य करता है तो उसे सफलता निश्चित रूप से मिलती है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं ही सही बोेल रहा हूं, यह सच्चा लोकतंत्र नहीं है। आप भी सही बोल सकते हैं। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि मंदिरों और धार्मिक स्थलों में भी नकारात्मकता को दूर करने के लिए जाते है।
Share this article