देवनानी ने बताया कि अभी सिर्फ अटल जी की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल
करने का फैसला लिया गया है। यह किस कक्षा में और किस चैप्टर में शामिल की
जाएगी इस पर अभी फैसला नहीं लिया गया है। अटल जी के बचपन, इमरजेंसी, न्यूक्लियर टेस्ट, कारगिल वॉर और
ग्लोबल इम्पैक्ट को इस पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।
प्रदेश के शिक्षा विभाग ने 2015-16 में पूरे पाठ्यक्रम में बदलाव किया
था। इस बदलाव के बाद कई नैशनल हीरो की जीवनी इसमें शामिल की गई थी। इतना ही
नहीं पाठ्यक्रम में वीर सावरकर, आरएसएस के विचारक पं. दीन दयाल उपाध्यय को भी शामिल किया गया था। इसी दौरान सरकार
ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के बारे में तीन पैराग्राफ कक्षा 11वीं की
टेक्स्टबुक में शामिल किया था।