Looks like you've blocked notifications!

डिग्री कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने किया रक्तदान

हमीरपुर। हमीरपुर डिग्री कॉलेज में बुधवार को एनएसएस, एनसीसी व शुभप्रभात हेल्थ क्लब के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 50 छात्रों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने में बेटियां सबसे आगे रहे। शुभ प्रभात हेल्थ क्लब हर वर्ष कॉलेज के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन करता है। शिविर का शुभारंभ कॉलेज के उपप्राचार्य प्रो. राकेश कुमार ने किया। इस दौरान उन्होंने रक्तदान के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। रक्तदान शिविर के संयोजक प्रो. सुरेंद्र सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे। शुभ प्रभात हेल्थ क्लब व कॉलेज की ओर से रक्तदान करने वाले छात्रों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। शुभ प्रभात हेल्थ क्लब के प्रधान जेएन शर्मा ने रक्तदान करने पर कॉलेज का आभार जताया है।
Share this article