Looks like you've blocked notifications!

सेना भर्ती करौली में आयोजित करने की मांग पर छात्रों का प्रदर्शन

करौली। सेना भर्ती रैली जिला मुख्यालय पर आयोजित करने की मांग को लेकर छात्रों ने सोमवार को एक बार फिर रैली निकाल अपना विरोध जाहिर किया। सेना भर्ती करौली मे आयोजित करने की मांग को लेकर छात्रों ने गेस्ट हाउस से कलेक्ट्री तक रैली निकाली जिसमे सेकड़ो की संख्या मे छात्र मौजूद रहे। रैली के जिला कलेक्ट्रेट पर पहुचने के बाद सभा आयोजित की गई।और जमकर प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए गए साथ ही जिला कलेक्टर अभिमन्यु कुमार के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया और जिला मुख्यालय पर सेना भर्ती रैली आयोजित करने की मांग की।
Share this article