अब
एसटीएफ के सामने चुनौती थी उस डिवाइस को तलाशने की जिसके जरिए पेट्रोल में
हेराफेरी की जा रही थी। एसटीएफ और दूसरे विभागों की मेहनत रंग लाई और
आखिरकार टीम के हाथ वो चिप लग लग गया जिसको लगाकर पेट्रोल पंप के मालिक
ग्राहकों को चूना लगाते थे।एसटीएफ की टीम को सात पेट्रोल पंप ऐसे
मिले जहां इस तरह की डिवाइस लगाकर पेट्रोल की चोरी की जा रही थी। इस डिवाइस
की खासियत है कि इससे होनेवाली चोरी का पता ग्राहक को नहीं लगता है।
ग्राहक को बोर्ड पर उतना ही लीटर पेट्रोल दिखेगा जितने का उसने भुगतान किया
है। लेकिन, असल में उसकी गाड़ी में उतना ही तेल आयेगा जितना ये डिवाइस
चाहेगा।