लखनऊ। यूपी में जब से नई सरकार बनी तब से लगातार एक्शन में नजर आ रही है।
योगी सरकार ने बीती रात एक दर्जन से ज्यादा पेट्रोल पंपों पर छापे मारी
की। यूपी एसटीएफ की टीम ने लखनऊ के कई पेट्रोल पंपों पर छापा मारा। जांच
में पता चला कि पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों से पैसे पूरे लिये जाते थे,
लेकिन पेट्रोल कम दिया जाता था। एसटीएफ ने इस मामले में कई कर्मचारियों को
हिरासत में लिया है।लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज के सामने
स्थित पेट्रोल पंप पर जब एसटीएफ की टीम पहुंची तो वहां हडक़ंप मच गया।
पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने अपनी तरफ से होशियारी दिखाने की कोशिश की,
लेकिन एसटीएफ की टीम उससे ज्यादा होशियार निकली। पेट्रोल की जांच की गई तो
पता चला कि एक लीटर पेट्रोल में 50 मिली लीटर तेल कम दिया जा रहा है।