दौसा। जिले में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के सफल क्रियान्वयन पर एक प्रांत स्तरीय कार्यशाला का आयोजन 22 अगस्त को जिला मुख्यालय पर किया जाएगा। इस कार्यशाला में राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के जिला संयोजक राजेंद्र प्रसाद सैनी ने बताया कि इस एक दिवसीय कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य NEP 2020 को विद्यालय स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए जिले के संस्था प्रधानों, शिक्षा अधिकारियों, शिक्षाविदों और शिक्षकों को जागरूक करना है।कार्यशाला की तैयारीकार्यशाला की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए न्यास के जिला संरक्षक पंडित राधेश्याम शर्मा की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कार्यशाला के लिए विभिन्न समितियां बनाई गईं, जिन्हें पंजीकरण का दायित्व सौंपा गया है। पंजीकरण समितियां ऑफलाइन और गूगल फॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करेंगी।कार्यशाला का स्वरूपकार्यशाला में NEP 2020 पर तीन विशेष सत्रों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञ इस नीति पर विस्तृत व्याख्यान देंगे। इसके बाद एक खुले सत्र में प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा।तैयारी बैठक में शिक्षाविद डॉ. मनीषा शर्मा, कमला शर्मा, राजकुमार शर्मा, मुकुट बिहारी शर्मा, गोविंद शरण बंसल, ओम प्रकाश शर्मा और अंजुल कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।कार्यशाला की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 20 जुलाई को शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के सभी कार्यकर्ताओं की एक और बैठक होगी, जिसमें कार्यक्रम स्थल और पंजीकरण की समीक्षा की जाएगी।