Looks like you've blocked notifications!

लेबर-डे के रूप में 17 को मनाएंगे विश्वकर्मा जयंती

पंचकूला। भगवान विश्वकर्मा की 17 सितंबर को जयंती है। इस दिन को श्रमिक दिवस के रूप में मनाया जाएगा और यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम करनाल में आयोजित किया जाएगा।यह जानकारी हरियाणा के श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने आज सेक्टर 14 में स्थित किसान भवन में कार्यक्रम के भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। इस बैठक में श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रमेश बलहारा, वाईस चेयरमैन हरिप्रकाश, सलाहकार हनुमान गोदारा, सदस्य जगबहादुर, रोहताश जांगड़ा, भूषण चुक, नरेश इंदोरा, अशोक साहनी, सुरेन्द्र ठाकुर सहित प्रदेश भर से भारतीय मजदूर संघ व दोनो बोर्डों के प्रतिनिधियों सहित जिला एवं मण्डल अध्यक्षों ने भी भाग लिया।सैनी ने बताया कि गत वर्ष यह कार्यक्रम सोनीपत में आयोजित किया गया था और इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शिरकत की थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में घोषणा की थी कि अगले वर्ष भगवान विश्वकर्मा की जयंती को श्रमिक दिवस के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने विश्व को प्रेरणा दी है। वे एक महान शिल्पकार थे। विश्व में कोई भी ऐसा शिल्पकार नहीं, केवल देश में ही भगवान विश्वकर्मा महान् शिल्पकार हुए हैं और उनका यहां होने पर हमारे लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि पेंचर लगाने वाला व्यक्ति भी अपने कार्य की शुरूआत भगवान विश्वकर्मा केचित्र पर पूजा-अर्चना करके करता है। बड़े उद्योग चाहे जहाज बनाता हो, वहां पर भी भगवान विश्वकर्मा के चित्र के समक्ष पूजा-अर्चना करके कार्य आरंभ करते हैं। 17 सितंबर के साथ हमारा इतिहास जुड़ा हुआ है और इसी पावन दिवस पर श्रमिक दिवस मनाया जाना हमारे लिए बड़े गौरव की बात है। 17 सितंबर जहां भगवान विश्वकर्मा की जयंती का दिवस है वहीं प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी का भी 17 सितंबर को जन्म दिवस है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार ने श्रमिकों के कल्याण के लिए अनेकों स्कीमें लागू हैं और उन्हें मुख्य धारा से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने चार सालों में पंजीकृत मजदूरों को विभिन्न स्कीमों के तहत 430 करोड़ रूपए की राशि उनके खातों में जमा करवाई है जबकि पूर्व की सरकारों ने 10 सालों में 28 करोड़ रूपए की राशि उनके कल्याण के लिए जमा करवाई। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने व्यवस्था में परिवर्तन कर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है।
Share this article