Looks like you've blocked notifications!

राज्य सरकार का उन्नत शिक्षा पर फौकस : दुष्यंत चौटाला

चंडीगढ़। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि अच्छी शिक्षण संस्थाएं बच्चों के उज्जवल भविष्य का आधार होती है। संस्थाओं के संस्थापक, शिक्षा समिति सदस्य तथा कार्यरत स्टाफ को चाहिए कि संस्थाओं के रख- रखाव और समय के साथ विभिन्न कोर्सों को अपडेट रखें ताकि वर्तमान प्रतियोगिता के युग में ग्रामीण क्षेत्र का बच्चा भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज व देश सेवा में अपनी भूमिका सक्रियता से निभा सके।उपमुख्यमंत्री जींद जिला के कस्बा नरवाना में एसडी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोन्धित कर रहे थे। उपमुख्यमंत्री ने इस अवसर सनातन धर्म शिक्षा समिति द्वारा संस्थान में करीब दो करोड़ रूपए की लागत से नवनिर्मित बहुउद्देशीय सभागार का उद्घाटन भी किया।दुष्यंत चौटाला ने अपने सम्बोन्धन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छे शिक्षण संस्थानों का निर्माण वर्तमान की जरूरत है और एसडी पब्लिक स्कूल अग्रणी संस्थानों में शामिल है। उन्होंने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इस विद्यालय के सैंकड़ों छात्र उन्नत एवं गुणवता युक्त शिक्षा प्राप्त कर भारत सरकार की उच्च सेवा क्षेत्रों मसलन यूपीएससी, एचपीएससी, एचएसएससी व आर्म फोरसिज में अपनी सेवाएं दें रहे हैं, यह पूरे नरवाना क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार रोजगारोन्मुख शिक्षा प्रदान के लिए निरन्तर प्रयासरत्त है और इसके लिए नई शिक्षा नीति के तहत सुपर- 100 जैसी स्कीमों का संचालन किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत आम गरीब परिवारों के योग्य विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें उच्च प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग दी जा रही है, इसका सारा खर्चा सरकार द्वारा अपने स्तर पर वहन किया जाता है। सुपर - 100 कार्यक्रम में कोचिंग की बदौलत प्रदेश के सैकड़ों विद्यार्थी आईआईटी, एमबीबीएस जैसे विभिन्न उच्च कोर्सों में प्रवेश पाने में कामयाब हुए है। इसी प्रकार फिलहाल हरियाणा में प्रत्येक क्षेत्र विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 1500 डिजिटल लाइब्रेरियों का आधारभूत ढांचा खड़ा किया जा चुका है, इन लाइब्रेरियों में ग्रामीण आंचल के युवा विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने इस बात पर विशेष खुशी जताई कि इन डिजिटल लाइब्रेरियों की स्थापना की प्रक्रिया साल 2020 में नरवाना क्षेत्र से ही की गई थी। उन्होंने स्कूल में डिजिटल लाइब्रेरी के लिए भी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद निर्माण का भरोसा दिया।इस अवसर पर प्रदेश के श्रम एवं आपदा प्रबंधन राज्य मंत्री अनूप धानक तथा जुलाना के विधायक अमरजीत ढांडा ने भी सम्बोन्धित किया।
Share this article