Looks like you've blocked notifications!

जनवादी महिला समिति का राज्य सम्मेलन संपन्न

गुडग़ांव। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का सेक्टर चार स्थित वैश्य धर्मशाला में दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया। दो दिवसीय 9वें राज्य सम्मेलन में महिलाओं ने चुनौतियों का डटकर मुकाबला करने व संगठन को प्रदेश की प्रत्येक महिला तक पंहुचाने का आह्वान किया। सम्मेलन में सर्वसम्मति से शकुंतला जाखड़ को तीसरी बार राज्य अध्यक्ष चुना गया। जबकि सविता को राज्य सचिव व राजकुमारी दहिया को कोषाध्यक्ष बनाया गया। शीला व अंजू को सहसचिव तथा अंजलि व उषा सरोहा को उपप्रधान चुना गया। इसके साथ ही 25 सदस्यीय राज्य कमेटी का गठन किया गया।
Share this article