Looks like you've blocked notifications!

स्कूली बच्चों ने शुरू किया मदद का काम

श्रीगंगानगर । मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा गरीबों की मदद के लिए सभी को तीन काम करने की सलाह के बाद अब गरीब व कमजोर बच्चों की सहायता के लिए स्कूली बच्चे आगे आने लगे है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शुरू किये गए इन कार्यो के बाद स्कूली बच्चों ने जरूरतमन्दों की मदद लिए किताबे, खिलोने व कपड़े दिए. मुख्यमंत्री ने आमजन से अपील करते हुए जिला प्रशासन को निर्देश दिए थे की वे खिलौना बैंक बनाकर खिलौना एकत्रित करके जरूरतमंद बच्चो तक पहुचाये साथ ही मोबाइल लाइब्रेरी के माध्यम से जरूरतमंद बच्चो तक किताबे एकत्रित करके पहुचाए। वहीं पुराने कपड़े एकत्रित करके जरूरतमन्दों को दे ताकि उनका इस्तेमाल को सके और कमजोर व जरूरतमन्दों की सहायता हो। अभियान की शुरुआत में गुरु हरिकिशन स्कूल के बच्चो ने 1300 जोड़ी कपडे ,85 बेग्स व 100 जोड़ी किताबे सहायता के लिए विभाग को दिए। गरीब बच्चों की सहायता के लिए एकत्रित किया हुआ सामान लेकर आई तनवीर ने बताया की उन्होंने पिछले कुछ दिनों में ये सामान एकत्रित किया है। ताकि जरूरतमंद बच्चो की सहायता हो सके। वहीं जसलीन व स्प्रीना ने कहां की अगर हमारी पुरानी किताबों की वजह से किसी को पढ़ाई करने का मौका मिले तो उससे ज्यादा ख़ुशी की बात हमारे लिए और क्या हो सकती है। शाहिल-अब्दुल कहते है की जरूरत क्या होती है । उन गरीब बच्चो से बेहतर कोई नही जानता जो गरीबी के अभाव में अपने सपने पूरी नहीं कर पाते है। ऐसे में अगर हमारी किताबों से व दूसरे सामान से किसी को सपने पुरे करने का मौका मिलता है , तो हमारे लिए इससे ज्यादा ख़ुशी की बात नहीं हो सकती है। अध्यापिका सुनीता विश्नोई ने बताया की गरीब व जरूरतमन्दों के लिए मुख्यमंत्री की यह पहल काफी अच्छी साबित होगी।
Share this article