जोधपुर। शहर के राईकाबाग क्षेत्र में बाबा रामदेव मंदिर में खड़ी सप्ताह का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। 13 सितंबर चलने वाले इस कार्यक्रम में गायक कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे। सदियों से चली आ रही मारवाड़ की इस खड़ी सप्ताह परंपरा के तहत लगातार सात दिन तक खड़े रहकर प्रभु का कीर्तन किया जाता है। यह परंपरा ईश्वर और भक्त को आपस में जोड़ती है तथा इसमें राष्ट्रहित में कुछ प्रतिज्ञाएं भी ली जाती हैं।