Looks like you've blocked notifications!

खूंटा गाड़ कार्यक्रम 24 सितंबर को

करनाल। आम आदमी पार्टी का खूंटा गाड़ कार्यक्रम 24 सितम्बर को करनाल में होगा। इस दौरान आप कार्यकर्ता नवीन जयहिंद के नेतृत्व में सीएम आवास के बाहर खूंटा गाड़ा जाएगा और गौवंश के हितों के लिए प्रदर्शन होगा। पार्टी के प्रदेश पर्यवेक्षक शोएब आलम ने मीडिया से बातचीत में इसकी जानकारी दी। आप नेता शोएब आलम ने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आने से पहले बेसहारा गौवंश की सुध लेने का वादा किया था। लेकिन प्रदेश में अभी भी लाखों गौवंश बेसहारा हैं और सरकार इस ओर कोई उचित कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में आम आदमी पार्टी गाय का खूंटा गाड़ प्रदर्शन कर चुकी है और अब 24 सितम्बर को सीएम आवास के बाहर खूंटा गाड़ प्रदर्शन किया जाएगा। ताकि प्रदेश में घूम रहे बेसहारा गौवंश को सहारा मिल सके। इस मौके पर आम आदमी पार्टी की जिला कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। जिसमें जिला करनाल का पदभार अमित परोचा को सौंपा गया।
Share this article