जयपुर। रवीन्द्र मंच के मिनी थिएटर में इंडियन थिएटर सोसायटी और कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से नाटक ‘‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम’’ का मंचन हुआ। प्रबोध जोशी लिखित इस नाटक का निर्देशन नरेन्द्र सिंह बबल की ओर से किया गया। ये नाटक हिन्दुस्तान और पाकिस्तान विभाजन पर आधारित था। जब हिन्दुस्तान का बंटवारा हुआ और पाकिस्तान अस्तित्व में आया। सभी समझदारों का मानना था कि पार्टिशन के बाद दोनों मुल्क पड़ोसी बनकर अमन और चैन से रहेंगे और कौमी दंगे नहीं होंगे। एक मजहब के लोगों का दूसरे मजहब के लोगों से कोई मनमुटाव नहीं रहेगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आज भी ये मतभेद की दरार साफ नजर आती है। नाटक प्रश्न ये उठता है कि हिन्दुस्तान की आजादी में जब सभी धर्म के लोग एकजुट होकर लड़ाई लड़े तो फिर ऐसा क्या हुआ कि कौम कौम के बीच बैर और दुश्मनी की दीवार खड़ी हो गई।