Looks like you've blocked notifications!

डॉक्टर ने कर्मचारी को मारा चाकू

पाली। जिले के देसूरी गांव में चिकित्सक ने आशा सुपरवाइजर पर चाकू से हमला कर दिया। इससे आशा सुपरवाइजर घायल हो गया। जानकारी के अनुसार चिकित्सक परेश दवे ने किसी बात पर तैश में आकर आशा सुपरवाइजर महेश कुमार पर चाकू से वार कर दिया। इससे महेश का कान लहूलुहान हो गया। स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और महेश कुमार को पाली के बांगड़ अस्पताल भिजवाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर ब्लॉक अधिकारी सत्यनारायण जीनगर ने चिकित्सक को एपीओ कर दिया।
Share this article