अमृतसर। स्पेशल
बच्चों को विशेष सुविधाएं देने के लिए पूर्व अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार ने
किस कदर घोटाले किए हैं उसका नमूना उस समय देखने को मिला जब एक स्कूल में
हाॅस्टल का निर्माण कागजों में बता दिया। बड़े-बड़े दावे किए गए तो दूसरी
ओर इन बच्चों के रहने के लिए कागजों में बनाए होस्टल के निर्माण में लाखों
रुपए का घोटाला सामने आया। यह खुलासा आज अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला
द्वारा सरकारी हाई स्कूल कर्मपुरा रणजीत एवेन्यू में खुले पहले स्पैशल
स्कूल पहल के दौरे दौरान हुआ। औजला आज वहां ह्यूमैन हैल्पलाइन आर्गेनाइजेशन
की ओर से आयोजित कार्यक्रम दौरान गए। वहां पर औजला द्वारा बच्चों का स्कूल
बैग, कापियां एवं स्टेशनरी प्रदान की गई। कांग्रेस पार्टी के सांसद
गुरजीत सिंह औजला ने स्कूल स्टाफ द्वारा बताए गए कुछ तथ्यों का आकलन किया
गया, तो उनके सामने 71 लाख रुपए के निर्माण घोटाले का पर्दाफाश हो गया।
इसकी रिपोर्ट हासिल कर औजला ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के सामने
पेश भी कर दी है। औजला ने कहा कि सी.एम. ने उन्हें पूरा यकीन दिलाया है कि
इस मामले की कड़ाई से जांच करवाई जाएगी और जो कोई भी दोषी होगा, उसे बख्शा
नहीं जाएगा।