Looks like you've blocked notifications!

सीएम भजनलाल शर्मा को स्पीकर वासुदेव देवनानी ने दी दीपोत्सव की शुभकामनाएं

जयपुर ।राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शनिवार को यहां मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। देवनानी ने मुख्यमंत्री शर्मा का पुष्पगुच्छ भेंट कर शीघ्र स्वस्थ होने के लिए शुभकामनाएं दो। देवनानी ने मुख्यमंत्री से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। देवनानी ने मुख्यमंत्री को दीपावली पर्व की बधाई भी दी।देवनानी और मुख्यमंत्री की एक घंटे से अधिक समय की मुलाकात में राज्य के विकास कार्यों से संबंधित विभिन्न मुद्दों, योजनाओं और राजस्थान विधानसभा के संबंध में चर्चा हुई।
Share this article