खास खबर। जयपुर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने जयपुर ग्रामीण के आमेर क्षेत्र स्थित तालामोड़ के निकट अरावली पैलेस में दीवार ढहने की दुखद घटना में तीन लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
देवनानी ने दिवंगतों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति तथा उनके परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने हादसे में घायल सभी श्रमिकों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार एवं प्रशासन प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए तत्पर हैं।