Looks like you've blocked notifications!

BCCI: बीसीसीई के अध्यक्ष बन सकते हैं पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली

मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नए अध्यक्ष की दौड़ पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली सबसे आगे है। वे नए अध्यक्ष बन सकते हैं। अध्यक्ष की दौड़ में बृजेश पटेल का नाम भी आ रहा है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का सचिव नियुक्त किया जा सकता है।सूत्रों के अनुसार, बीसीसीआई की राज्य इकाइयों की अनौपचारिक बैठक में जय शाह को सचिव बनाने पर आम सहमति बन गई है। इसके अलावा केंद्रीय राज्य वित्तमंत्री अनुराग ठाकुर के छोटे भाई अरुण धूमल को कोषाध्यक्ष बनाया जाना तय माना जा रहा है।लेकिन बीसीसीआई के नए अध्यक्ष की नियुक्ति पर राय स्पष्ट नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि बीसीसीआई अध्यक्ष पद की रेस में सौरव गांगुली और बृजेश पटेल सबसे आगे हैं।
Share this article