Looks like you've blocked notifications!

सोनल माथुर को मिला बेस्ट होम शेफ नॉनवेज का प्रथम पुरस्कार

जयपुर। जयपुर की युवा उद्यमी और फूड लवर सोनल माथुर ने अपने हुनर और जुनून से पाक कला की दुनिया में एक खास पहचान बनाई है। जयपुर कैटरिंग डीलर समिति (JCDS) की ओर से आयोजित एक्सपो होरेका 2025 अवार्ड समारोह में आठ विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं को सम्मानित किया गया। इन्हीं में से एक श्रेणी बेस्ट होम शेफ नॉन वेज कैटेगरी रही, जिसमें सोनल माथुर को प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।समारोह जयपुर के ईपी में भव्य आयोजन के रूप में हुआ, जहां बड़ी संख्या में होटल इंडस्ट्री, कैटरिंग व्यवसाय, फूड ब्लॉगर और उद्यमी मौजूद रहे। इस अवसर पर सोनल माथुर को मंच पर बुलाकर पुरस्कार प्रदान किया गया तो पूरे हॉल में तालियों की गूंज सुनाई दी।कोविड काल से शुरू हुई सोनल की रसोईसोनल माथुर ने "मेरी रसोई से" नाम से अपने क्लाउड किचन का सफर कोविड काल में शुरू किया। जब शहर लॉकडाउन से जूझ रहा था और बाहर खाने के विकल्प सीमित थे, तब सोनल ने नॉनवेज डिशेज़ के शौकीनों के लिए घर से ही डिलीवरी की सुविधा शुरू की। उनकी मेहनत, साफ-सुथरी कुकिंग स्टाइल और स्वादिष्ट व्यंजन देखते ही देखते लोकप्रिय हो गए।आज जयपुर में चर्चित नामआज "मेरी रसोई से" नॉनवेज प्रेमियों के बीच एक भरोसेमंद ब्रांड बन चुका है। बिरयानी, कबाब, करी और अलग-अलग फ्लेवर की नॉनवेज डिशेज़ सोनल की खास पहचान हैं। ग्राहकों का कहना है कि उनके व्यंजनों का स्वाद और क्वालिटी उन्हें बार-बार ऑर्डर करने को प्रेरित करती है।सम्मान के मायनेसोनल माथुर का कहना है कि यह पुरस्कार न सिर्फ उनके लिए बल्कि हर उस महिला के लिए प्रेरणा है, जो घर बैठकर भी अपने हुनर से पहचान बना सकती है। उन्होंने कहा— “मैंने कभी सोचा नहीं था कि मेरी किचन का काम आज इतना बड़ा रूप लेगा। यह सम्मान मुझे और मेहनत करने की प्रेरणा देगा।”इस अवसर पर जयपुर कैटरिंग डीलर समिति (JCDS) के पदाधिकारियों ने भी कहा कि सोनल जैसी होम शेफ नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं, जो परंपरागत पाक कला को आधुनिक बिजनेस मॉडल से जोड़ रही हैं।
Share this article