Looks like you've blocked notifications!

...तो इसलिए किया सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन

यमुनानगर। पिछले तीन माह से सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने से नाराज कर्मचारियों ने शुक्रवार को निगम के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार व निगम के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि उनके बैंक खाते तो खोल दिए लेकिन उन्हें तीन माह से वेतन नही मिला है। जबकि वह डोर टू डोर लोगो के घरों से कचरा उठा रहें है। ऐसे में शुक्रवार को सैकड़ों कर्मचारियों ने निगम के बाहर एकजुट होकर नारेबाजी की और ऐसे में चेतावनी दी कि यदि समय रहते उन्हें सैलरी नहीं मिली तो वह रोड जाम करेंगे। सफाई कर्मचारी शुक्रवार से ही निगम के बाहर बैठ गए है और वहा से नहीं उठने की बात पर अड़े है।
Share this article