समारोह के विशिष्ट अतिथि जिला एवं सेशन न्यायाधीश नरेन्द्र सिंह ढढ्ढा ने
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाये जा रहे विधिक सेवा कार्यक्रमों के
बारे में जानकारी दी। उन्होनें बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा
योग्य प्रार्थीगण को विधिक सहायता, समय समय पर लोक अदालतों का आयोजन,
मध्यस्थता के माध्यम से प्रकरणों का निस्तारण, जागरूकता हेतु विधिक
साक्षरता कार्यक्रमों का आयोजन व पीडि़तों को पीडि़त प्रतिकर स्कीम 2011 के
तहत प्रतिकर दिलाया जा रहा है।समारोह में न्यायाधीश एम.ए.सी.टी. तनवीर
चौधरी, एडीजे टोंक रमाकांत शर्मा, वि.न्या. एसटी कोर्ट टोंक हिमांकिनी
गौड़, एडीजे मालपुरा राजेन्द्र शर्मा, सीजेएम रेखा चैधरी, एसीजेएम टोंक
शालिनी गोयल, एसीजेएम उनियारा अचला आर्य, एसीजेएम मालपुरा पवन कुमार
अग्रवाल, उपखण्ड अधिकारी टोंक डॉ. सूरजसिंह नेगी, एसीएम भावना शर्मा, महिला
एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक मंजू पारीक मौजूद थे। यह भी पढ़े :अब एक क्लिक पर होगा हिंदू विवाह, जाने कैसेयह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...