Looks like you've blocked notifications!

खेत पर काम कर रहे दो किसानों को सांप ने काटा, एक की मौत

भीलवाड़ा। जिले के कोटडी तहसील में हाजीवास ग्राम में खेत पर कार्य कर रहे दो किसानों को सांप ने काट लिया। जिसके कारण दोनों की हालत बिगड़ गई। जिन्‍हें उपचार के लिए महात्‍मा गांधी चिकित्‍सालय में भर्ती करवाया गया। जहां से एक किसान को चिकित्‍सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे का उपचार जारी है।कोटडी थानान्‍तर्गत हाजीवास ग्राम में सोमवार को किसान नाथू बलाई व भंवर बलाई खेत पर कार्य करने गये थे। इस दौरान उन्‍हें सांप ने काट लिया। आसपास के लोगों ने उनकी आवाज सुनकर महात्‍मा गांधी चिकित्‍सालय में ले गए। जहां चिकित्‍सकों ने नाथू बलाई को मृत घोषित कर दिया। वहीं भंवर बलाई का उपचार जारी है।
Share this article