हालांकि हम इसे स्पष्ट कर देना चाहते थे और सुनिश्चित करना चाहते थे कि
इसका पालन हो। उन्होंने कहा कि यह प्रावधान शयन सुविधा वाले सभी आरक्षित
कोचों में लागू होगा। वहीं एक अन्य रेलवे अधिकारी ने कहा कि सोने के समय
में एक घंटे की कटौती इसलिए की गई क्योंकि कुछ यात्री ट्रेन में चढऩे के
साथ ही अपनी सीट पर सो जाते थे, चाहे वह दिन हो या रात। इससे उपर या बीच की
सीट के यात्रियों को असुविधा होती थी। मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि
इस नए निर्देश से टीटीई को भी अनुमति वाले समय से अधिक सोने से संबंधित
विवादों को सुलझाने में आसानी होगी।