Looks like you've blocked notifications!

भारतीय इमाम को निर्वासित करेगा सिंगापुर, लगा 2864 डॉलर का जुर्माना

यहूदी समुदाय के नेता राब्बी मॉडेकाय अबर्गेल ने उनकी माफी स्वीकार कर ली और अपने उपासना गृह में आने के लिए इमाम को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह संदेश देता है कि ‘हमें तोडऩे वाली बातों से कहीं अधिक महत्वपूर्ण वे बातें हैं, जो हमें जोड़ती हैं।’सिंगापुर के गृह मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि ‘चाहे किसी भी धर्म के धर्मगुरु हों, इस तरह के बयानों के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया जाएगा।’ बयान के अनुसार, ‘‘सिंगापुर के कानून के अनुसार, हम इस तरह के किसी भी धर्मोपदेश या गतिविधि को जायज नहीं ठहरा सकते, जो लोगों को बांटता हो।’’(आईएएनएस)
Share this article