सिंगापुर। सिंगापुर यहूदियों और ईसाइयों के खिलाफ टिप्पणी करने वाले भारतीय
इमाम को निर्वासित कर स्वदेश भेज देगा। ‘हात्र्ज’ की रिपोर्ट के अनुसार,
इमाम नाल्ला मोहम्मद अब्दुल जमील (47) ने यहूदियों और ईसाइयों के खिलाफ
जनवरी में शुक्रवार की नमाज के दौरान यह टिप्पणी की थी। इस दौरान उन्होंने
कथित तौर पर कहा था कि ‘खुदा यहूदियों व ईसाइयों से हमारी रक्षा करें।’
इसके लिए उन पर सोमवार को 4,000 सिंगापुर डॉलर (2,864 अमेरिकी डॉलर) का
जुर्माना भी लगाया गया है।आरोप है इमाम ने जनवरी में सिंगापुर की
जामा चुलिया मस्जिद में यह टिप्पणी की थी। हालांकि रविवार को उन्होंने इस
पर अफसोस जताने के लिए सिंगापुर में यहूदियों के उपासना गृह ‘मगैन अबोथ
सिनगॉग’ का दौरा किया और समुदाय से माफी मांगी।