Looks like you've blocked notifications!

सिक्किम के राज्यपाल माथुर ने पंजाब के राज्यपाल कटारिया की पूछी कुशलक्षेम

जयपुर। सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर ने अपने दो दिवसीय उदयपुर प्रवास के दौरान सोमवार को पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से भेंटकर उनकी कुशलक्षेम पूछी। माथुर ने कटारिया के निवास पर पहुंच कर मुलाकात की और गत दिनों उनके अस्वस्थ होने का समाचार मिलने पर उनकी कुशलक्षेम जानी। इस दौरान कटारिया ने भी माथुर का स्वागत किया और कई विषयों पर चर्चा भी की।
Share this article