Looks like you've blocked notifications!

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने मेरठ में की विकास कार्यो की समीक्षा बैठक

ऋतु भार्गव,मेरठ। प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि मेरठ स्मार्ट सिटी,हवाई उड़ान मेट्रो ट्रेन और रैपिड चारों योजनाओं में शामिल है, जिस पर गंभीरता से काम चल रहा है। स्मार्ट सिटी पर उन्होंने कहा कि मेरठ का चयन न होने पर जनप्रतिनिधि नहीं बल्कि अधिकारी जिम्मेदार है। अब मेरठ में तेज तर्रार अधिकारियों की नियुक्ति होगी। जिससे मेरठ निश्चित रूप से स्मार्ट सिटी चयनित होगा। मेरठ के बचत भवन में बुधवार को सरकार के 100 दिन पूर्ण होने पर एक पुस्तक का विमोचन करते हुए मंत्री सिद्धार्थनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के लिये पूरी तरह से तत्पर है। इसके अलावा उन्होंने 100 दिन की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि यह सौ दिन उपलब्धियों के नहीं बल्कि सरकार की दिशा तय करने के लिए थे। जनता में सरकार की दिशा को देखते हुए विश्वास कायम हुआ है।कानून व्यवस्था पर प्रभारी मंत्री ने कहा कानून व्यवस्था को लेकर सरकार काफी गंभीर है तथा बहुत जल्दी अपराध और अपराधी मुक्त माहौल कायम किया जाएगा। गड्ढा मुक्त योजना पर जिले के प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि 15 दिन के अंदर गड्ढे नहीं भरे जा सकते थे फिर भी हमने 70 प्रतिशत काम किया। आज विपक्ष को 30 प्रतिशत गड्ढे नजर आ रहे हैं लेकिन 70 प्रतिशत गड्ढा मुक्त सड़कें नजर नहीं आ रही है।
Share this article