Looks like you've blocked notifications!

12 साल के बच्चे के साथ दुकानदार ने की अश्लीलता

जयपुर। राजधानी मे एक 12 साल के बच्चे के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। मामला सांगानेर साथा इलाके का है। पुलिस के मुताबिक रविवार को ये बच्चा अपने घर से दूध लेने गए पास की दुकान पर गया था। बच्चा जिस दुकान पर गया उसी दुकानवाले ने बच्चे के साथ अश्लीलता की। बच्चा जब घर वापस लौटा तो उसकी हालत देखकर, उसके परिजनों ने पूछा। इस पर वो रोने लगा और अपने साथ हुए अत्याचार को बारे में बताया। बच्चे ने बताया था कि दूकानदार ने उसे डराया और धमकाया भी ताकि वो घर पर कुछ ना बता सके। इस पर गुस्साऐं सभी परिजन दुकान पर चले गए और हंगामा मचाने लगे। इस पर पुलिस मौके पर आई और उन्होंने आरोपी दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज किया।
Share this article