लखनऊ। उत्तर प्रदेश में खोई जमीन की तलाश में कांग्रेस ने राजबब्बर को यूपी
कांग्रेस अध्यक्ष बनाया और दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित को उत्तर
प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा चुना। कांग्रेस अपनी ताकत दिखाने के लिए
रविवार को लखनऊ में रोड शो कर रही थी जिसमें राजबब्बर और शील दीक्षित समेत
कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता यहां जमा हुए, लेकिन इसी दौरान एक हादसा
हो गया।दरअसल रोड शो के दौरान मंच टूटने से शीला दीक्षित गिर
पड़ीं। मंच से गिरने से शीला दीक्षित को मामूली चोट आई हैं। इसके तुरंत बाद
उन्हें गाड़ी में बिठाकर ले जाया गया। इस हादसे में अन्य नेताओं को भी
थोड़ी बहुत चोटें आईं।