Looks like you've blocked notifications!

शांडिल ने रामलोक मंदिर में किया हवन

सोलन। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा राजस्व एवं विधि मंत्री ठाकुर कौल सिंह तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल ने आज सोलन जिले के कण्डाघाट उपमण्डल स्थित रामलोक मंदिर में राम नवमी के अवसर पर आयोजित यज्ञ में भाग लिया तथा प्रदेशवासियों के सुखी जीवन एवं प्रसन्नता की कामना की। उन्होंने पूर्णाहुति भी डाली। मंदिर परिसर में मां दुर्गा के अष्टभुजा धारी महिषासुरमर्दिनी रूप की मूर्ति भी स्थापित की गई। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव हेमेन्द्र ठाकुर, जिला कांग्रेस समिति के प्रताप ठाकुर, पौधना पंचायत के प्रधान संजीव ठाकुर, वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Share this article