Looks like you've blocked notifications!

सिलाई प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

बून्दी । इनरव्हील क्लब की ओर से वार्ड 10 आंगनबाडी केन्द्र पर महिलाओं व बालिकाओं को स्वावलम्बी व आत्मनिर्भर बनाने के चलाया जा रहे गयारह दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण शिविर का समापन शुक्रवार को हुआ। प्रशिक्षिका बबली सोनी के निर्देशन में सिलाई प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस तकनिकी प्रशिक्षण में 22 बालिका व महिलाएं लाभान्वित हुई। प्रशिक्षण प्रोजेक्ट का सम्पूर्ण खर्चा शोभा कासट द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष संतोश गर्ग, सचिव सुमित्रा औझा, पूर्व अध्यक्ष मधु शर्मा, सर्व न्याती, सरबजीत कौर, विद्या भण्डारी, पुष्पा चौधरी, आईएसओ सीमा गर्ग, आंगनबाडी प्रभारी लीला पंचोली, परवीन बानों, रामगीता आदि सदस्य उपस्थित थी। यह भी पढ़े :ये 5 चीजें ना रखें घर में, वरना नहीं संवरेगी किस्मतयह भी पढ़े :ऐसा करने से अगले जन्म में मिलता है भरा-पूरा परिवार
Share this article