चण्डीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो कप्तान सिंह सोलंकी ने हरियाणा विधानसभा का सत्रावसान कर दिया है। इस सम्बन्ध में हरियाणा विधानसभा सचिवालय द्वारा आज एक अधिसूचना जारी की गई है। इस दौरान विधानसभा में कई महत्वपूर्ण बिल पारित किए गए। इनमें सबसे महत्वपूर्ण मासूम बच्चियों को दुष्कर्म से बचाने वाला बिल रहा जिसमें अपराधी को आजीवन कारावास और फांसी की सजा तक का प्रावधान है।