मुंबई। दिन की अच्छी शुरुआत के बाद भी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सुबह ऊपरी स्तर से बिकवाली देखने को मिली और निफ्टी, सेंसेक्स पांचवें दिन भी गिरावट के साथ बंद हुए।आज के कारोबार में बैंकिंग, रियल्टी शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। FMCG, ऑटो, आईटी शेयरों पर दबाव देखने को मिला। वहीं मेटल, PSE, फार्मा, एनर्जी शेयरों में बढ़त के साथ बंद हुआ। भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफएसी बैंक और एसबी निफ्टी के टॉप लूजर रहे। वहीं अडाणी एंटरप्राइजेज, अडाणी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील और टाइटन कंपनी निफ्टी के टॉप गेनर रहे हैं।