Looks like you've blocked notifications!

स्व. हरिदेव जोशी की जयन्ती पर विधानसभा में पुष्पांजलि कार्यक्रम

जयपुर । प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हरिदेव जोशी की जयन्ती पर मंगलवार को विधानसभा में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया ।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सरकारी उप मुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी, पूर्व विधायक नवरंग सिंह ने स्व. जोशी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावांजलि दी । स्व .जोशी के परिजनों में सुरेश जोशी और बीरबाला जोशी ने पुष्प् अर्पित कर स्व. जोशी को श्रदांजलि दी । विधान सभा के वरिष्ठ उप सचिव दिनेश कुमार जैन सहित विधानसभा के अधिकारियों ने भी स्व. जोशी के चित्र पर पुष्प अर्पित किये ।
Share this article