उन्होंने कहा कि दो दिनों की मुहिम के दौरान जब्त किये गए नमूने विश्लेषण
के लिए स्टेट लैब में भेजे गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस लैब को पहले घी
की मिलावट की पहचान करने के लिए उचित मशीनरी से लैस नहीं किया गया था
परन्तु अब उचित मशीनरी की खरीद कर ली गई है और मिलावटी घी के विक्रेता अब
बच नहीं सकेंगे।लोगों से अपील करते हुए फूड सेफ्टी कमिशनर ने कहा
कि उपभोक्ताओं को गलत ब्रांडिंग, घटिया और गुमराह करने वाले उत्पादों के
प्रति चौकस रहना चाहिए और उत्पाद खरीदने से पहले लेबल की अच्छी तरह जांच
करनी चाहिए।